bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

बीकानेर में तैयारियां नजर दिल्ली पर

भास्कर न्यूज. प्रस्तावित बैंक हड़ताल को लेकर जहां बैंककर्मी चर्चाओं में मशगूल है वहीं निगाहें दिल्ली पर टिकी है। मंगलवार को मिली सूचना के मुताबिक कर्मचारी नेताओं और सहयोगी बैंकों के प्रतिनिधियों की एसबीआई चेयरमैन से लंबी वार्ता चली। इस वार्ता के बाद भी फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है वहीं बुधवार को भी इस संबंध में नए सिरे से बातचीत होगी।

दूसरी ओर बीकानेर के बैंककर्मियों ने बुधवार को एसबीबीजे पीपी ब्रांच शाखा में बैठक आहूत की है। इस बैठक में यूएफबीईए के सभी घटक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैंककर्मी नेता का.वाई.के.शर्मा के मुताबिक बैठक में जहां हड़ताल की रणनीति पर चर्चा होगी वहीं गुरुवार को पीपी ब्रांच के सामने प्रस्तावित प्रदर्शन पर भी बातचीत होगी।

का.शर्मा का कहना है, बैंककर्मी अब पूरी तरह आंदोलित और आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। उच्च प्रबंधन और केन्द्र सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र के लिए अपना नजरिया बदलना होगा। बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को बीमाकर्मियों ने भी समर्थन की घोषणा की है। नॉर्दन जोन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के मंडल सेक्रेट्री योगेश किरोडी का कहना है, हड़ताल से जुड़े मुद्दों के समर्थन में बीमाकर्मी एकजुट प्रदर्शन करेंगे।

किरोड़ी का कहना है, बैंकों का विलय, नई भर्ती पर रोक, आउटसोर्सिग को बढ़ावा नवउदारवादी नीतियों का हिस्सा है। इन नीतियों के कारण मजदूरोंे, किसानों व कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है और केन्द्र सरकार पूंजीपतयों को दुलार रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: