bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

दो दिन में 950 करोड़ रु. डूबे

इंदौर. पैनिक सेलिंग और मॉजिन कॉल्स के चलते मंगलवार को एफएंडओ पे-इन पोजिशन और डिलीवरी आधारित सौदे काटे जाने से इन्वेस्टरों को भारी नुकसान हुआ और इंदौर में 200 से ज्यादा टर्मिनल बंद रहे।

आदित्य सिक्यूरिटीज के अरविंद जैन ने बताया वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के बयान के बाद सरकारी खरीदी से बाजार थोड़ा सुधरा था लेकिन यह बरकरार नहीं रह सका। अकेले इंदौर में इन्वेस्टरों को 950 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ, हालांकि कैश सेगमेंट में थोड़ा कारोबार हुआ लेकिन इन्वेस्टरों की रुचि कम रही। सिस्टेमेटिक्स स्टॉक्स एंड शेयर के मैनेजर मनोज गुप्ता ने बताया सेंसेक्स के गोता लगाने के बाद वैल्यू बाइंग से बाजार रिकवर हुआ और कारोबारी सत्र के अंत में 875 अंक के साथ बंद हुआ।

बीएसई द्वारा क्रेडिट लिमिट बढ़ाए जाने से आज उन्हीं इन्वेस्टरों को कारोबार करने की अनुमति दी गई जिसने पैसा पहले जमा कर दिया था। इंदौर में मंगलवार को मजबूरन सौदे काटे जाने से करीब 1500 करोड़ की बिकवाली दर्ज की गई है। रिलायंस, रिलायंस एनर्जी, आरपीएल, ओमेक्स, नागाजरुन फर्टिलाइजर, टाटा टैली, जेपी हाइड्रो और एमआरपीएल में सत्र के अंत में खरीदी देखी गई।

अरिहंत कैपिटल मार्केट्स लि. के टेक्निकल रिसर्च हेड राजेश पालविया ने बताया लोअर सर्किट लगने से अधिकांश ब्रोकिंग हाउसेस पर घबराहट का माहौल रहा और किसी को भी फ्यूचर में बाइंग करने को मौका नहीं मिला। बाजार खुलते ही खड़ी पोजिशन को निचले स्तर पर काट दिए जाने से इन्वेस्टरों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट की रिसर्च एनालिस्ट प्रतिमा दुर्वे ने बताया आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अंबुजा सीमेंट, हीरो होंडा, ओएनजीसी, सन फार्मा और रैनबैक्सी के शेयरों को सर्वाधिक नुकसान हुआ। बाजार पिछले सात दिन में 20 से 30 फीसदी घट जाने से ज्यादातर शेयरों के मूल्य आधे हो गए हैं। इसके बावजूद रिटेल इन्वेस्टर्स बाजार से बाहर हो गए हैं।

मध्यप्रदेश स्टॉक एक्सचेंज लि. के सेक्रेटरी संदेश यशलाहा ने बताया एमपीएसई सिक्यूरिटीज के टर्मिनल पर कैश सेगमेंट में कामकाज होता रहा और सत्र के अंत तक यहां 21 करोड़ का कारोबार हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: