bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

इधर भी और उधर भी रहा मंगल

इंदौर. in पुख्ता पुलिस इंतजाम होने के बावजूद कर्बला मैदान पर मंगलवार रात होने वाली आरती के पहले मामला गड़बड़ाता नजर आया। शाम साढ़े सात बजे मेले के भीतर मौजूद कुछ युवकों ने कर्बला इंतेजामिया कमेटी के अनुरोध पर मेला परिसर खाली करने के बजाय नारेबाजी करते हुए पत्थर फेंके।

मामला बिगड़ता देख इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने पथराव कर रहे युवकों को समझाया माइक पर युवकों से कहा कि प्रशासन व बहुसंख्यकों ने मेले के सफल आयोजन में काफी मदद की है जिससे हमें भी शांति बनाए रखना है। इसके बाद भी जब कुछ युवक नहीं माने तो कमेटी ने ही प्रशासन से उन्हें गिरफ्तार करने का अनुरोध किया।

इस दौरान कुछ युवकों ने पदाधिकारियों के साथ गाली गलौच भी की। प्रशासन ने इन युवकों को पहले चेताया कि मेला समाप्त हो चुका है, आप घर चले जाएं और बाद में सख्ती करते हुए मेले से धीरे धीरे बाहर किया। रास्ते में किए गए सख्त पुलिस बंदोबस्त के चलते शांति भंग करने के कुछ लोगों के मंसूबों पर पानी फिर गया फिर भी जाते-जाते कुछ युवकों ने प्रेमनगर क्षेत्र में वाहन फोड़े।

सूचना ंिमलते ही डीआईजी वी. मधुकुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पंढरीनाथ पर भी दोनों ओर से कुछ पथराव हुआ जिससे दो व्यक्तियों को चोट भी आई। यहां सांसद प्रतिनिधि तारीक खान ने एडीएम रमेश भंडारी के साथ मिलकर दोनों ओर समझाइश दी तथा मामला शांत करवाया।

इस बार कर्बला के सामने रहवासी क्षेत्रों की गलियों में अस्थायी बैरीकेड्स लगा दिए गए थे। कॉलोनियों व मोहल्ले में भी पुलिस तैनात थी। रावजी बाजार, पंढरीनाथ तथा छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के लगभग सभी हिस्सों में हैलोजन लगाए गए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: