bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

सांड की हांफणी से बीकानेर में धूजणी

बीकानेर. एक दिन में 1408.35 अंक की रिकॉर्ड गिरावट ने बीकानेर के इन्वेस्टर,ब्रोकर्स को हिला दिया। मोटे अनुमान के अनुसार इस शहर का लगभग 25 करोड़ रुपया गिरते सांड के नीचे दब गया। छोटे निवेशक बर्बाद हो गए वहीं मार्जिन के दबाव में मंगलवार को अधिकांश बोल्ट बंद रहे जिसका खमियाजा भी निवेशकों को उठाना पड़ा और नई बाइंग नहीं हो पाई। बीकानेर में ब्रोकर, सब-ब्रोकर और फ्रेंचाइजी के छोटे-बड़े लगभग सौ काउंटर्स में से मंगलवार को अधिकांश बंद रहे।

इसकी वजह मार्जिन मनी का एडजस्टमेंट नहीं हो पाना रहा। सेंसेक्स गिरने से आए नीचे भावों में खरीद का रुझान तो लोगों में था मगर बोल्ट बंद होने से परचेजिंग नहीं हो पाई। कई ब्रोकर-सब ब्रोकर्स के फोन भी बंद रहे। ऐसे में इन्वेस्ट का मन बनाकर पहुंचे अधिकांश लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए। इन लोगों का कहना है, कम भावों का माल छोटे निवेशक के हाथ नहीं आएगा, उसे फिर से बढ़े भावों में रिस्क उठानी पड़ेगी।

बीते दो महीने में ही बीकानेर में शेयर मार्केट के प्रति रुझान गुणात्मक रूप से बढ़ा है। खासतौर पर रिलायंस एपीओ के मद्देनजर बड़ी संख्या में डीमेट अकाउंट खुले और अप्लीकेशंस लगी। नौकरीपेशा, छोटे व्यापारी, स्टूडेंट्स से लेकर गृहिणियों तक ने इस क्षेत्र में कदम बढ़ाए हैं। इस दौड़ में कम पूंजी और उधारी से पैसे लेकर इन्वेस्ट करने वालों की भी कमी नहीं है। बाजार की इस करवट ने ऐसे अधिकांश लोगों के चेहरों की हवा उड़ा दी है। साथ ही पहले से निवेश करते रहे लोगों के सामने पेमेंट के रूप में कम भावों में शेयर बेचने के अलावा कोई रास्ता भी नहीं बचा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: