बीकानेर.
अगले महीने अभिनेता सुनील शेट्टी के बीकानेर आने की संभावना है। एक लंबे शूटिंग शिड्यूल के लिए बीकानेर की विभिन्न लोकेशंस को देखा गया है। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी-मार्च में होगी जिसमें शैट्टी के अलावा दूसरे कई कलाकार भी शामिल होंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अनाम फिल्म की शूटिंग लोकेशन देखने के लिए फिल्म से जुड़े लोगों का एक दल बीकानेर आया था। इस दल ने यहां रेलवे ट्रेक और पुरानी जेल को भी देखा था।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर का डेजर्ट और रेलवे ट्रेक शूटिंग के लिए माकूल होने की वजह से पिछले दस साल से काफी पसंद किए जा रहे हैं। साल भर पहले नई जेल में कैदियों को शिफ्ट करने के बाद यह जेल खाली पड़ी है जिसे शूटिंग के लिए काम में लिया जा सकता है।