bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

हथौड़ी से महिला की हत्या

बिलासपुर. हमला करने वाला व्यक्ति महिला और उसके पति के पास उनके बेटे के अवैध संबंध की शिकायत करने आया था। पुलिस हत्या का जुर्म दर्ज कर आरोपी को ढूंढ रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंगेली के देवांगनपारा निवासी जुगरू देवांगन के 5 बेटे हैं। उनमें से एक अजय देवांगन चकरभाठा में एक सुनार की दुकान में काम करता है। मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति जुगरू के घर पहुंचा। उस वक्त घर में जुगरू और उसकी पत्नी 45 वर्षीय अगसिया बाई थी। व्यक्ति ने दंपती से अजय की शिकायत करते हुए कहा कि उसने मेरी पत्नी से अवैध संबंध बना लिए हैं। उसने दंपती से अपने बेटे को समझा लेने के लिए कहा।

लगभग आधे घंटे तक उनके बीच बातचीत हुई। इसमें दंपती ने अजय को समझा लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह व्यक्ति चला गया। लगभग 15 मिनट बाद वह फिर से लौटकर उनके घर आ गया और उसी मामले में बात करने लगा। कुछ देर बात करने के बाद उसने जुगरू को पान लाने के लिए कहा। इस पर वह पान लेने चला गया। कुछ देर बाद जब वह पान लेकर लौटा तो वह व्यक्ति घर से गायब था। कमरे के एक कोने में उसकी पत्नी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। वहीं पास में एक हथौड़ी पड़ी हुई थी।

उसके सिर से काफी मात्रा में खून बहकर कमरे में फैल चुका था। उसने तुरंत आसपास रहने वालों को आवाज दी। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को वाहन में सिम्स के लिए रवाना किया। सिम्स लाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: