bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

कलश यात्रा पर होगी फूलों की वर्षा

बिलासपुर. राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में 28 जनवरी से 4 फरवरी तक होने वाली रामकथा के लिए पंडाल बनाने का काम प्रारंभ हो गया है। कथा प्रारंभ होने के पूर्व 27 जनवरी को तिलक नगर स्थित श्री राम मंदिर से विशाल कलशयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान पूरे मार्ग पर पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए कोलकाता से 10 क्विंटल फूल मंगाए जा रहे हैं।

श्री रामकथा की तैयारी के संबंध में मंगलवार को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में परिवहन समिति, भोजन व्यवस्था समिति, कलश यात्रा व आरती समिति, चिकित्सा व्यवस्था, स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें उक्त जानकारी दी गई। आयोजन समिति के संयोजक गुलशन ऋषि ने बताया कि विजय कौशल महाराज के मुख से रामकथा सुनने लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

शहर के आसपास गांवों से बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने आएंगे। इसके लिए समिति द्वारा बसें चलाने की व्यवस्था की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा में 10 हजार महिलाएं शामिल होंगी, जो श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर देवकीनंदन चौक, सिम्स चौक, करोना चौक, सदर बाजार, मारवाड़ी लाइन, मध्यनगरीय चौक से आजाद नगर होते हुए रघुराज सिंह स्टेडियम पहुंचेगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सुनाई जाएगी।

बैठक में समिति के महेशचंद्र अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, पं. रामनारायण शुक्ल, चंद्रभान सिंह चौहान, बजरंग केडिया, रामअवतार अग्रवाल, गोपाल शर्मा, बेनी गुप्ता, मोती सुल्तानिया, अशोक पिंगले, सुरेश चंद्र, श्यामजी भाई पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: