News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. खम्हारडीह इलाके के भावनानगर निवासी अंबिकाचरण शुक्ला (31) और उसके पिता सेवकराम के खिलाफ पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। अंबिका की पत्नी लतिका मिश्रा ने सिविल लाइंस थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत की थी।
पुलिस ने बताया कि न्यू आरडीए नगर निवासी पति अंबिकाचरण इलेक्ट्रानिक्स दुकान में काम करता है। लतिका के पिता नहीं हैं, इस वजह से वह शुरू से अपने चाचा गोपालनारायण तिवारी के यहां पली-बढ़ी है। चाचा ने उसकी शादी अंबिका के साथ तय की और करीब 20 दिनों पहले दोनों का विवाह हुआ।
पत्नी के घर वालों ने दहेज के सामान समेत नगदी दो लाख रुपए दिए थे। शादी के दौरान पति ने ससुराल वालों से शादी में होने वाले खर्च की भी अलग से मांग की थी। शादी के बाद पति ने 90 हजार रुपयों के लिए पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
रुपए नहीं मिलने पर उसने पत्नी से झगड़ा किया और उसे घर से भगा दिया। पत्नी मायके आ गई। इसके बाद पति ने पत्र लिखकर पत्नी को रुपए नहीं लाने पर आत्महत्या की धमकी दे डाली।