News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. आसपास के इलाकों की अर्बनाइजेशन के लिए केन्द्र ने नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड की तर्ज पर चंडीगढ़ अर्बन कॉम्पलेक्स प्लानिंग बोर्ड बनाने का फैसला किया है। एनसीआर के प्लानिंग बोर्ड में दिल्ली और आसपास का करीब 34 हजार वर्ग किलोमीटर इलाका शामिल है।
एक सीनियर अफसर कहते हैं कि चंडीगढ़ अर्बन कॉम्पलेक्स प्लानिंग बोर्ड में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली जिलों का ज्यादातर शहरी इलाका शामिल किया जा सकता है। बोर्ड के गठन के बाद इस इलाके के लैंड यूज की साझा योजनाएं तैयार की जाएंगी।
साथ ही साझे तौर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर की भी प्लानिंग होगी। चंडीगढ़ और आसपास के इलाके की एक जैसी प्लानिंग और डवलपमेंट को लेकर पहले भी केन्द्र ने यहां अर्बन आर्ट कमीशन के गठन की बात चलाई थी, फिर मेट्रोपोलिटन काउंसिल के गठन पर भी विचार हुआ, लेकिन इन दोनों में से सिरे कुछ नहीं चढ़ा।
हाई पावर कमेटी को गाइड करेगी एम्पावर्ड कमेटी
मेट्रो के साथ-साथ मॉडर्न सिटी बस सर्विस शुरू करने के लिए केन्द्र ने प्रशासक एस.एफ. रोड्रिग्स की अध्यक्षता में एक हाई पावर्ड कमेटी बनाने का सुझाव दिया है। इस कमेटी को गाइड करने के लिए एक एम्पावर्ड कमेटी बनेगी जिसमें पंजाब और हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी और चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार शामिल होंगे। यह कमेटी चंडीगढ़ अर्बन कॉम्पलेक्स में मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के सभी पहलुओं पर विचार कर इन्हें अमली जामा पहनाने के लिए काम करेगी।
लाइट रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए बनाई जाने वाली दो कॉरिडोर्स पर मेट्रो चलाने का सुझाव देते हुए अर्बन डवलपमेंट मिनिस्ट्री ने कहा है कि ऐसा करते वक्त हेरिटेज एरिया का ध्यान रखा जाए। चंडीगढ़ का मॉडर्न वल्र्ड हेरिटेज साइट घोषित करने के लिए बीते एक साल से कोशिश चल रही है।
साथ ही यह भी कहा गया है कि चंडीगढ़ रीजन के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को जोड़ने के लिए एक कॉम्प्रीहेंसिव मोबिल्टि प्लान (सीएमपी) तैयार किया जाए और इसमें हिमाचलप्रदेश के बद्दी को भी शामिल किया जाए।