bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

नए खंबों पर पुरानी लाइट्स लगाएगा निगम!

चंडीगढ़. नगर निगम ने शहर की तीन मुख्य सड़कों पर 3 करोड़ रुपए खर्च करके नए खंभे तो लगवा दिए, लेकिन उनकी फिटिंग लगाने पर प्रशासन और निगम में विवाद पैदा हो गया है। इसके चलते केस अंतिम निर्णय के लिए होम सेक्रेटरी को भेज दिया गया है।

नगर निगम ने दक्षिण मार्ग, जनमार्ग और मध्य मार्ग की स्ट्रीट लाइट्स चेंज करने के लिए सितंबर-2007 में टेंडर निकाले थे। इसमें शर्त थी कि जिस कंपनी का सबसे कम कोटेशन होगा उसी को काम अलॉट किया जाएगा। इस शर्त में खंभों को छह फीट गहरे बेस बनाकर लगाना, वायर बिछाना और फिटिंग लगाना शामिल था।

तीनों सड़कों पर खंभे लगाने का काम दो कंपनियों को अलॉट किया गया था क्योंकि उनकी कोटेशन कम थी। इन कंपनियों ने तीनों सड़कों पर खंभे लगा दिए हैं और वायर बिछा दी हैं। पर फिटिंग नहीं लगाई है क्योंकि प्रशासन ने खंभों पर सुपीरियर क्वालिटी की फीटिंग लगाने के लिए निगम को निर्देश दिए हैं। इसको लेकर निगम के अधिकारी पेशोपेश में हैं।

अगर टेंडर पर जाएं तो सुपीरियर क्वालिटी नहीं दे पाएंगे क्योंकि जिस कंपनी की फिटिंग लगाने का टेंडर हुआ है वह सुपीरियर क्वालिटी की नहीं है। सुपीरियर क्वालिटी की बजाज और फिलिप्स कंपनियों की फिटिंग के कोटेशन तीसरे और पांचवे नंबर पर हैं।

ऐसे में निगम अधिकारी सुपीरियर क्वालिटी की फीटिंग लगाने का फैसला खुद लेने से डर रहे हैं। पहले ही सीबीआई दक्षिण मार्ग की स्ट्रीट लाइट के मामले को कुरेद रही है ऐसे में सुपीरियर क्वालिटी की फिटिंग लगाने का फैसला कैसे ले सकते हैं।

अत: निगम के चीफ इंजीनियर की सिफारिश पर निगम कमिश्नर ने फिटिंग लगाने का मामला होम एवं लोकल बॉडी सेक्रेटरी कृष्ण मोहन के पास भेज दिया है।इसे लोकल बॉडी सेक्रेटरी क्लीयर करते हैं या फिर दोबारा टेंडर लगाने के निर्देश देते हैं। इससे तय है कि नए खंभों पर फिटिंग लगाने का मामला लटकता दिख रहा है।

पुरानी लग सकती है फिटिंग्स
ऑर्डर में देरी हुई तो पुराने खंभों की फिटिंग उतार कर नए खंभों पर लगाई जा सकती हैं। ऐसी सूरत में निगम को तीन सड़कों पर 3 करोड़ रुपए खर्च करके स्ट्रीट लाइट चेंज करने का क्या फायदा होगा।

>> सुपीरियर क्वालिटी की फिटिंग लगाने पर 35 लाख रुपए अतिरिक्त भार पड़ेगा क्योंकि टेंडर में सुपीरियर कंपनियां तीसरे और पांचवे नंबर पर हैं। ऐसे में फैसला अपने स्तर पर नहीं लिया ला सकता है।
एस.के. बंसल, चीफ इंजीनियर नगर निगम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: