वाशिंगटन. आदमी की यादाश्त खत्म करने वाली बिमारी अलजाइमर का पता अब सिर्फ 10 मिनट में लग सकता है। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसे यंत्र का आविष्कार किया है जिसकी मदद से शुरुआती स्टेज में ही अलजाइमर का पता चल सकता है।
अलजाइमर का पता लगाने वाले इस यंत्र का नाम डीटेक्ट है। यह यंत्र मेमोरी और उसके रियेक्शन टाइम का अध्ययन करता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि साल के अंत तक डाक्टरों के पास यह यंत्र उपलब्ध होगा।
इस यंत्र में एक एलसीडी स्क्रीन वाला वीसोर होता है जो मरीज के सिर में फिट किया जाता है और फिर कम्यूटर की मदद से दिमाद का अध्ययन किया जाता है।