नई दिल्ली. साफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस टेक्नोलॉजी ने कंपनी के नियम तोड़ने के आरोप में कंपनी के सीईओ और एमडी एस गोपालाकृष्णन पर जुर्माना लगाया है। गोपालाकृष्णन पर शेयरहोल्डिंग में परिवर्तन होने के बाद एक निश्चित अविध के भीतर कंपनी को सूचित नहीं करने के कारण जुर्माना लगाया है।
कंपनी ने कहा कि पिछले साल 24 दिसंबर को गोपालाकृष्णन ने 12,800 इक्विटी शेयर अपनी मां से प्राप्त किया था। मंगलवार को यूएस सिक्यूरिटीज और एक्सचेंज कमिशन में जमा करने के दौरान कंपनी को मालूम हुआ।
इंफोसिस टेक्नोलॉजी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी के नियम तोड़ने पर गोपालाकृष्ण पर 5 लाख रूपए का जुमार्ना लगाया गया है।