चेन्नई. तमिलनाडु सरकार ने आज केन्द्र सरकार से अनुरोध किया कि वे सारे विवादों को दरकिनार करते हुए सेतुसमुद्रम शीपिंग कैनल प्रोजेक्ट पर जल्द काम करना शुरु करें। तमिलनाडु सरकार ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए प्रोजेक्ट को शुरु होने पर बवाल कर रहे हैं।
तमिलनाडु के राज्यपाल मे कहा कि यह प्रोजोक्ट हमारे राज्य के लोगों का बहुत पुराना सपना है। इससे हमारी किस्मत बदल सकती है। 1860 में ही व्रिटीश सरकार ने इस प्रोजोक्ट का अध्ययन किया था। उन्होनें कहा कि बहुत से विद्वान और बड़ी हस्तियां भी चाहती है कि जल्द काम शुरु हो। तमिलनाडु सरकार मानती है कि पुल के निर्माण से सिर्फ उनके राज्य को ही नहीं बल्कि पूरे देश को बहुत फायदा होगा।
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने रामसेतु पर काम पर रोक लगा दिया था क्योंकि कुछ लोगों ने अपील किया था कि पुराना पुल नहीं टुटना चाहिए। उनके अनुसार इस पुल का निर्माण भगवान राम ने किया था।