bhaskar Web English
HomeHealth Health

पश्चिम बंगाल के दो अन्य जिलों में बर्ड फ्लू

कोलकाता.पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू की महामारी रुकने का नाम ही ले रही है। बर्ड फ्लू राज्य के दो अन्य जिलों में फैल गई है।बुधवार को इस बात की पुष्टि की पुष्टि की गई। इसमें से एक जिला तो कलकाता से एकदम सटा है जबकि दूसरा जिला आसाम बार्डर के करीब है।

एनिमल रीर्सोस डेवलेपमेंट मंत्री अनिसुर रहमान ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि कोलकाता से 30 किलोमीटर की दूरी पर बसे हुगली जिले में बर्ड फ्लू के वाइरस मिले हैं। उल्लेखनीय है कि धीमे गति से काम करने के लिए राज्य सरकार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

अपने बचाव कार्य के बारे में बात करते हुए अनिसुर रहमान ने बताया कि पक्षियों को बीनने के आपरेशन मे काम करने वालों को हम तुरंत पैसे दे रहे है। अभी तक हम 45 लाख रुपए बांट चुके हैं। यहां तक की किसानों को भी बीनने के काम लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होनें बताया कि अभी तक 256000 पक्षियों को मारा गया है और इस कार्य में 150 विशेषज्ञ काम कर रहे है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: