नई दिल्ली. पिछले दिनों गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हार का स्वाद चख चुकी कांग्रेस की काया पलटने के लिए तैयार मशहूर युवा चेहरे राहुल गांधी ने कहा है कि पार्टी बैकफुट पर नहीं है और जल्द ही इन दोनों प्रदेशों में उसकी वापसी होगी।
राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वे पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए फरवरी माह से पूरे देश का दौरा करेंगे। राहुल का दौरा दक्षिण भारत से शुरू होगा।
पार्टी को दोबारा फ्रंटफुट पर लाने के लिए राहुल ने ऐलान किया है कि कांग्रेस में नए और युवा चेहरों को शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले राहुल को जब पार्टी के महासचिव का पद सौंपा गया था तब भी पार्टी ने युवाओं को आगे लाने की बात कही थी।