कोहिमा. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने आज कहा कि नागालैंड में यूपीए सरकार द्वारा केंद्रीय शासन लगाना लोकतंत्र के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि नागलैंड में कार्यरत सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। गोवा की तर्ज पर ही यहां भी कांग्रेस सरकार को भंग कर अपना राज चलाना चाहती है।
मार्च 2008 में नागालैंड में होने वाले चुनाव के मद्देनजर रूडी दिमापुर आए हुए थै। उन्होंने कहा कि नागालैंड का चुनाव कांग्रेस के लिए वाटर लू के लड़ाई के समान होगा।