Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुम्बई.
क्या संजय दत्त और मान्यता पंडित परिणय सूत्र में बंध चुके हैं और क्या दोनों साथ में ही रह रहे हैं? इन सवालों के जवाब मिलने में अभी वक्त है लेकिन संकेत कुछ ऐसे ही मिले हैं।
शिवसेना के मुखपत्र सामना में बुधवार को बाल ठाकरे के 82वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आधे पेज के एक विज्ञापन में लिखा है संजय दत्त आणि मान्यता दत्त। अब इसका मतलब क्या है, यह तो साफ है लेकिन संजू बाबा या दत्त परिवार ने इस रिश्ते पर कोई भी टिप्पणी अब तक नहीं की है।
करीबी सूत्रों के अनुसार, संजय और मान्यता ने कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। हालांकि प्रिया, नम्रता और परिवार का कोई भी सदस्य मोबाइल फोन पर उपल्बध नहीं था। लेकिन सूत्रों के अनुसार, संजय को जेल हुई थी इसलिए दोनों ने शादी की बात छुपा कर रखी।
दूसरी तरफ, एक टीवी चैनल की खबर के मुताबिक संजू बाबा और मान्यता अपने लिए एक नए घर की तलाश में हैं या शायद उन्होंने नया घर ले भी लिया है।