रोहतक. हरियाणा के शहर रोहतक में अनुसूचित जाति के एक वर्ग के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर रैली निकाली और इस दौरान दो गुटों में तनाव पैदा हो जाने पर भीड़ ने जमकर पथराव किया जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।
बताया गया है कि एक वर्ग विशेष के लोगों ने आरक्षण की मांग को रैली निकाल प्रदर्शन किया। इस दौरान दो गुटों में झड़प के संघर्ष में बदलते ही भीड़ ने भारी तोड़फोड़ के साथ ही कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने जब पुलिस पर भी पथराव किया तो पुलिस ने भी लाठियां भांज दीं।
बताया गया है कि हरियाणा में रोहतक और आसपास के इलाकों में अनुसूचित जाति के वर्ग के लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है। पिछले काफी अरसे से ये लोग आरक्षण की मांग कर रहे थे लेकिन लगातार अनदेखी किए जाने के कारण आज भीड़ हिंसक प्रदर्शन पर उतारू हो गई।