bhaskar Web English
HomeNewsNational National

प्रमोद का सचिव उसे ब्लैकमेल करता था:प्रवीण

मुम्बई.अपने भाई प्रवीण महाजन की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहे प्रवीण महाजन ने हाई कोर्ट में अपील के दौरान बताया कि प्रमोद महाजन का सेकेट्री विवेक मोइत्रा उन्हें ब्लैकमेल किया करता था।

उल्लेखनीय है कि सेशन कोर्ट ने प्रवीण को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसी फैसले के खिलाफ प्रवीण ने हाई कोर्ट में अपील की है।

अपील की सुनवाई के दौरान हत्या के दिन का पूरा विवरण देते हुए प्रवीण ने बताया 22 एप्रिल 2006 को मैं प्रमोद के घर यह पूछने गया था कि आखिर विवेक उनको ब्लैकमेल क्यों करता है, उसे आपके और आलकनंदा के संबंधो के बारे में पता कैसे चला।

प्रवीण के अनुसार प्रमोद ने उसके सवाल का कोई भी जवाब नहीं दिया जिस पर उसे गुस्सा आ गया और उमने गुस्से में कहा कि आप ब्लैकमेल के ही लायक हो। प्रवीण ने बताया कि जब उसे लगा कि बात करने का कोई मतलब नहीं है तो मैं मेज पर रखी अपनी पिस्तोल को लेकर वापस मुड़ने ही वाला था कि प्रमोद ने मुझे यह सोचकर पकड़ लिया कि मैं उस पर गोली मारने वाला हूं, इसी हाथापाई में प्रमोद को गोली लग गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: