bhaskar Web English
HomeNewsNational National

'प्रमोद की हत्या हादसा, गलती से चलीं गोलियां'

मुंबई. प्रमोद महाजन की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे प्रमोद के भाई प्रवीण महाजन ने हाई कोर्ट में दायर की गई अपील में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उनसे गलती से गोलियां चलीं जिससे प्रमोद की मौत हो गई।

प्रवीण ने प्रमोद के सचिव मोइत्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रमोद को ब्लैकमेल कर रहा था। और इसी बारे में प्रवीण बातचीत करने के लिए प्रमोद के घर गया जहां दोनों में काफी गहमा-गहमी हो गई। प्रवीण के मुताबिक प्रमोद ने उनकी पत्नी सारंगी के बारे में भी आपत्तिजनक बातें कीं।

प्रवीण ने बताया कि जब उसे लगा कि बात करने का कोई मतलब नहीं है तो मैं मेज पर रखी अपनी पिस्तोल को लेकर वापस मुड़ने ही वाला था कि प्रमोद ने मुझे यह सोचकर पकड़ लिया कि मैं उस पर गोली मारने वाला हूं, इसी हाथापाई में प्रमोद को गोली लग गई।

अपील में प्रवीण ने पूरी तरह से मोइत्रा पर आरोप मढ़ते हुए यह भी दावा किया है कि रेखा महाजन और गोपीनाथ मुंडे ने गलत बयान दिए हैं। मुंडे ने कहा था कि अस्पताल ले जाते समय प्रमोद ने कहा था कि मुझसे कौन सी गलती हो गई जो मेरे भाई ने ही मुझ पर गोलियां चलाईं। प्रवीण ने इस बयान को गलत बताया।

प्रवीण ने यह भी दावा किया है कि रेखा महाजन ने सारंगी संबंधित कुछ बयान गलत दिए हैं।

संबंधित खबरें
* प्रमोद का सचिव उसे ब्लैकमेल करता था:प्रवीण
* महाजन मर्डर : प्रवीण को उम्रकैद की सजा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: