bhaskar Web English
HomeHealth Health

मोटापे के आपरेशन खत्म कर सकता है मधुमेह

शिकागो. हाल में हुए रिर्सच के अनुसार मोटापा कम करने के लिए किए जाने वाली सर्जरी मधुमेह को भी खत्म करती है। रिर्सच के अनुसार, जो मरीज मोटापा कम करने के लिए आपरोशन कराते हैं, उनमें आम व्यक्ति के मुकाबले मधुमेह कम होने की संभावना 5 गुना ज्यादा होती है। मेडिकल स्कूल आफ मेलर्बोन के प्रेफेसर डाक्टर जान डिक्शन ,सर्जरी के बाद ज्यादातर मरीज मधुमेह की दवाईयां लेना बंद कर देते हैं और उनके ब्लड टेस्ट का परिणाम भी सामान्य आता है।

इस सर्जरी का नाम स्टमक बैंड सर्जरी है। यह सर्जरी अमेरिका से ज्यादा आस्ट्रेलिया में प्रचलित है। डाक्टर डेविड चुमिंग के अनुसार, हम ऐसा मानते हैं कि मधुमेह को खत्म करना असंभव है लेकिन इस सर्जरी की मदद से मधुमेह पर नियंत्रण पाना आसान हो गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: