Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

जेएनवीयू: पिछले वर्ष का बजट तैयार

जोधपुर. जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के वर्ष 2007-08 का बजट तैयार किया जा चुका है। इसे एक दो दिन में जेएनवीयू की फाइनेंस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कुलपति प्रो. लोकेश शेखावत ने इसे शीघ्र ही अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। जेएनवीयू के वित्तीय सलाहकार जीएल तिवाड़ी ने बताया कि १५ फरवरी के बाद होने वाली सिंडीकेट की बैठक में इस बजट को अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।

तिवाड़ी ने बताया कि है कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक अगले वर्ष का बजट तैयार करने की कोशिश की जाएगी। दैनिक भास्कर के १३ जनवरी के अंक में इस मामले का खुलासा किया गया था। जेएनवीयू प्रशासन ने हालांकि राज्य सरकार की ओर से प्राप्त राशि खर्च करने के लिए दो बार सिंडीकेट से स्वीकृति ली, लेकिन यह स्वीकृति 31 अक्टूबर 2007 को समाप्त हो चुकी है।

यूनिवर्सिटी के बजट प्रावधानों को वित्तीय वर्ष के शुरू होने के 2-3 वर्ष के पूर्व ही आयोजित बैठक में अंतिम रूप दे दिया जाता है तथा विधानसभा में बजट के साथ ही इसका अनुमोदन हो जाता है, लेकिन यूनिवर्सिटी में पिछले दो वर्षो से वर्ष के समाप्त होने तक सिंडीकेट में बजट अनुमोदित नहीं करवाया गया। ज्ञात रहे कि पिछली बार जेएनवीयू के वर्ष 2006-07 के बजट का अनुमोदन १क् जनवरी २क्क्७ को आयोजित सिंडीकेट की बैठक में करवाया गया था।

बजट स्क्रूटनिंग कमेटी की ओर से बजट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसे शीघ्र ही बजट फाइनेंस कमेटी को भेज दिया जाएगा। वहां से अनुमोदित होने के बाद सिंडीकेट के समक्ष रखा जाएगा।
—डॉ. डूंगरसिंह खींची, संयोजक, बजट स्कूट्रनिंग कमेटी, जेएनवीयू।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: