Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

सेना व वायुसेना करेगी संयुक्त अभ्यास

जोधपुर. भारतीय सेना व वायुसेना का संयुक्त शक्ति प्रदर्शन ‘ब्रेजन चेरियर(दिव्य रथ)’मार्च के तीसरे सप्ताह में पोकरण के फायरिंग रेंज में होगा। इस दशक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास में सेना व वायुसेना आपसी तालमेल के साथ दुश्मन को धाराशायी करने के लिए हाल में विकसित रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

फायर पॉवर परफोमेंस में जाबांज पायालट मारक बरसात और अचूक मिसाइलें दाग कर और टैंकों में सवार सेना के जवान दुश्मन की जमीन पर कब्जा करने का प्रदर्शन कर नया इतिहास रचेंगे। भारतीय सेना की दक्षिण कमान और वायुसेना दक्षिण पश्चिम कमान की देखरेख में होने वाले ब्रेजन चेरियर शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

इसमें बीते कुछ सालों में सेना में शामिल किए गए एंटी टेंक मिसाइलों से लेकर सी-90 टेंक तथा वायुसेना लड़ाकू विमानों ,आग्नेय अस्त्र शस्त्रों ,हवा से हवा में और हवा से जमीन पर मार करने वाली लेजर गाइडेड मिसाइलों से अपनी मारक क्षमता के प्रदर्शन करेगी। पायलट लडाकू विमानों में आसमान से अचूक निशाने दाग दुश्मन के ठिकाने धाराशाही करेगे और सेना के जांबाज दुश्मन की जमीन पर कब्जा करने का जींवत प्रदर्शन करेंगे।

इस शक्ति प्रदर्शन में सेना व वायुसेना अपनी ताकत का लोहा मनवाने के साथ ही युद्ध के दौरान दोनों सेनाओं के बीच होने वाले आपसी तालमेल व सामंजस्य का प्रदर्शन करेगी। उनकी मारक क्षमता से लेकर आपसी तालमेल का आंकलन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ टीम करेंगी। इस संयुक्त शक्ति प्रदर्शन में दोनों सेनाओं का प्रदर्शन देखने करीब एक सौ विदेशी सेना व वायुसेना के विशेषज्ञ व उच्चाधिकारी आने की उम्मीद है।

इस मौके पर रक्षा मंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। ज्ञात रहे सालों से वायुसेना पोकरण में वायुशक्ति अभ्यास में मारक क्षमता का प्रदर्शन करती है,लेकिन सेना व वायुसेना का पोकरण में पहली बार बड़े स्तर पर इस तरह युद्धाभ्यास हो रहा है। इस युद्धाभ्यास की सेना व वायुसेना ने तैयारियां शुरु कर दी है। इस शक्ति प्रदर्शन में वायुसेना के विमान लड़ाकू विमान सुखाई 30, मिराज 2000, मिग 27 अपग्रेडेड,मिग 27 एम एल, मिग 21 बाइसन ,मिग 21 तथा मी-35 शामिल होगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: