Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

किशोर दा के नगमों से गूंज उठा मेला

भोपाल. भोपाल उत्सव मेला परिसर गुरुवार को किशोर कुमार के नगमों से गूंज उठा। कार्यक्रम में पं. प्रवीण कश्यप ने किशोर कुमार के सदाबहार गीतों पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मेला महामंत्री विमल भंडारी, कैलाश वाजपेयी, सुनील जैन, कमल जैन श्वेता समेत कलाकारों ने मां सरस्वती की आराधना के साथ की।

इसके बाद करुणा चौहान, तापस, सुनील व प्रवीण ने देर रात तक जनता की फरमाइश पर पुराने जमाने के गीत गाएं। कलाकारों ने जैसे ही कोई हमदम न रहा.., मैं शायर बदनाम.., आए तुम याद मुझे.. आदि गीत प्रस्तुत किए, पंडाल तालियों से गूंज उठा। कोरा कागज था मन मेरा. और वादा करो नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ.. जैसे गीतों को भी श्रोताओं ने काफी सराहा। इस अवसर पर अजय सोगानी, नारायण सिंह कुशवाह व अनुपम अग्रवाल मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: