|
भोपाल. टीटी नगर इलाके में दिनदहाड़े होने वाली चोरियां औबेदुल्लागंज और जावर के पारदी युवक कर रहे थे। इन युवकों को पुलिस ने पकड़ा तो उनसे ढाई लाख रुपए का सामान जब्त हुआ। एसपी जयदीप प्रसाद के अनुसार पुलिस ने इलाके में घूमते हुए चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने साउथ और नार्थ टीटी नगर के तीन सूने घरों में दिन के वक्त चोरी करना कबूल किया है।
आरोपियों के नाम गोविंद उर्फ डेनी, गौतम सिंह दोनों औबेदुल्लागंज, ऋषि सिंह और अंटराज दोनों जावर है। यह सभी पिछले कुछ दिनों से निशातपुरा इलाके में डेरा डाले हैं। इनके पास से शैलेंद्र सिंह, सूरज प्रसाद वर्मा और जितेंद्र सिंह के घर हुई चोरी का करीब ढाई लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है।
फरियादी ने दिया इनाम
राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के घर 15 जनवरी को चोरी हो गई थी। चोर करीब पौने दो लाख रुपए का सामान ले गए थे। उन्होंने चोरों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को 20 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया है।