Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

इंडेक्स को थामने बढ़े नए हाथ

बीकानेर.bse आशा-निराशा की लहरों पर सवार उनके चेरहे पर था लपककर कुछ शेयर पकड़ लिया जाए और इनकी बढोतरी की रफ्तार पर सवार होकर घाटे को कवर किया जाए मगर बैलेंस निल होने से यह अवसर आंखों के आगे से निकलता जा रहा है। ऐसे में स्क्रीन पर बढ़त का साक्षी होने के बावजूद इससे कुछ हासिल न हो पाने की निराशा जहां सैकड़ों पुराने खिलाड़ियों में नजर आई वहीं टूटत का फायदा उठाने सैकड़ों नए लोग इन्वेस्टर बनकर मार्केट में घुस गए।

बीते दो दिनों में बीकानेर में लगभग पांच करोड़ रुपए की नई बाइंग हो गई और आश्चर्यजनक बात यह है कि पैसा इन्वेस्ट करने वाले अधिकांश नए खिलाड़ी हैं। गंगाशहर के दुगड़ फाइनेंशियल कंसल्टेंट हों या चुग मेंशन के नरेश चुग, हर जगह नए-पुराने निवेशकों की भीड़ लगी रही। मार्केट टूटने का दर्द जहां हर किसी की आंख में था वहीं इस मौके को नए निवेश के लिए महžवपूर्ण मानते हुए पैसा लगाने की होड़ भी थी। ऐसे में पैसा खो चुके लोग काफी मायूस नजर आए।

बतौर नरेश चुग लोग पैसा लगाने उमड़ रहे हैं। मंगलवार को दो करोड़ रुपए का निवेश हुआ वहीं बुधवार को भी लोगों ने एक करोड़ रुपए की नई परचेजिंग की। पुखराज दुगड़ भी इसकी पुष्टि करते हुए कहते हैं, हालांकि समय अब भी बचा है मगर ये दो दिन पुराने निवेशकों के लिए जितने त्रासदी भरे रहे वहीं नए निवेशकों के लिए गोल्डन चांस बनकर भी आए। यही वजह है कि इन्वेस्ट करने वालों की लाइन लगी रही।

मार्जिन सेटलमेंट हो जाने से बुधवार को काफी बोल्ट खुल गए, ऐसे में शहर में हर काउंटर पर निवेशकों का जमावड़ा नजर आया। छोटी-छोटी गलियों में बने काउंटर्स पर भी लोग नजरें गड़ाए दिखे। मंगलवार से बुधवार के बीच आए उठाव का फायदा उठाने के लिए भारी मात्रा में बिकवाली भी हुई। ऐसे में मार्केट पूरी तरह हलचल भरा रहा।

अब अप होगा मार्केट

शेयर मार्केट के मंजे खिलाड़ी एवं सलाहकार कन्हैयालाल सोनावत के मुताबिक मार्केट अब अप होगा। अमेरिका ने ब्याज दरें घटा दी है। केन्द्र सरकार का बयान भी असर कर रहा है और इसके साथ ही उमड़ी नए निवेशकों की भीड़ का ही असर है कि जिस तरह गिरावट ऐतिहासिक आई थी उसी तरह सेंसेक्स में एक दिन 864 अंकों की बढ़त भी ऐतिहासिक है। हालांकि दो दिन इन्वेस्ट के लिए बेहतर रहे थे मगर अब भी निवेश करना फायदे का सौदा होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: