Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

अलौकिक कीर्तन बसंत राग के साथ शुरू

रायपुर. श्यामनगर स्थित गुरुद्वारा में 16वां अलौकिक कीर्तन समागम बुधवार से शुरू हुआ। कीर्तन समागम सोसाइटी और श्यामनगर गुरुद्वारा के इस आयोजन में पहले ही दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने कीर्तन का आनंद लिया। गुरुचरणसिंह रसिया, ओंकार सिंह, गुरुदेव सिंह स्वर्णमंदिर अमृतसर, गुरुमीत सिंह जालंधर, जसविंदर सिंह पाउंटा साहिब जत्थे के बसंत राग से इसकी शुरुआत हुई। कीर्तन देर रात तक चलता रहा।

आयोजन में शामिल होने के लिए गुरुवार की सुबह स्वर्ण मंदिर अमृतसर के प्रमुख ग्रंथी साहिब ज्ञानी जसविंदर सिंह रायपुर पहुंच रहे हैं। गुरुवार सुबह चार बजे से नितनेम के साथ भजन कीर्तन शुरू होगा, जो दोपहर तक चलता रहेगा। इसके बाद भंडारा होगा और फिर भजन-कीर्तन व प्रवचन होगा।

गुरुवार रात को ज्ञानी जसविंदर सिंह कथा वाचन करेंगे। समागम शुभारंभ अवसर पर मंच संचालन मुंबई के हरइकबाल सिंह, बालीजी ने किया। समागम के अंतिम दिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ भी शामिल होंगे। वे 25 जनवरी की रात यहां पहुंचेंगे और रात भर चलने वाले कीर्तन प्रवचन में शामिल होने के बाद दूसरे दिन दिल्ली रवाना हो जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: