Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

छोटे हथियार कस्बों के लिए

रायपुर. r रायपुर और भिलाई में 100 से ज्यादा कट्टे और पिस्टल बरामद होने के बाद पुलिस को शक है कि नक्सलियों ने मैदानी इलाकों में नेटवर्क बनाने के लिए शहर और बड़े कस्बों में काम शुरू कर दिया है। छोटे हथियारों की सप्लाई की यही वजह है।

माना जा रहा है कि जंगलों में अत्याधुनिक हथियारों के साथ चलने वाले नक्सलियों ने गांवों और शहरों में जाल फैलाने के लिए छोटे-छोटे हथियारों को चुना। इसकी मुख्य वजह यही है कि इस तरह के हथियार शहरों में कई शौकीन लोग रखते हैं और उन्हीं लोगों की भीड़ में शामिल होकर नक्सली अपना नेटवर्क फैलाते चले जाते।

पुलिस अफसरों की मानें तो नक्सलियों के इरादे खतरनाक हैं। वे शहरों में नेटवर्क फैलाने के बाद उत्पात मचाना शुरू करेंगे। नक्सली लंबी योजना पर काम कर रहे हैं। इस तरह की सूचनाओं को देखते हुए सभी जिलों की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के साथ ही किराएदारों की पड़ताल में गंभीरता के साथ लगने के लिए कहा गया है। अवैध हथियारों की खोज खबर लेने के लिए अब पूरे प्रदेश में पुलिस सक्रिय हो जाएगी। बिहार की तरफ से आने वालों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी। ऐसे संकेत हैं कि देशी कट्टे जैसे हथियार बिहार क्षेत्र से ही अधिक सप्लाई हो रहे हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह पर विशेष निगरानी

गृह विभाग के प्रमुख सचिव एनके असवाल ने बताया कि 26 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोहों पर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर में मिले हथियारों के जखीरे के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। इस कारण पुलिस को हर संदिग्ध लोगों से कड़ी पूछताछ करने के लिए कहा गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: