|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ को पुराने ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जल्द ही निजात मिलने वाली है। सेंट्रल मिनिस्ट्री फॉर अर्बन डवलपमेंट ने चंडीगढ़ को जो कोम्प्रीहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) तैयार करने को कहा है, उसमें बद्दी को शामिल करने की बात शामिल है। प्लान के तहत चंडीगढ़ में मेट्रो रेल चलाने का प्रपोजल है। यह प्लान सिरे चढ़ा तो बद्दी को चंडीगढ़ से जोड़ने को लेकर चल रही मांग पूरी हो जाएगी।
हिमाचल की पिछली कांग्रेस सरकार ने शिमला और बद्दी में मास रेपिड ट्रांस्पोर्ट सिस्टम शुरू करने का प्रपोजल भेजा था, जो सिरे नहीं चढ़ा। इसके अलावा पिछले साल सितंबर में हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी रवि ढींगरा ने भी सेंट्रल अर्बन डवलपमेंट मिनिस्टी को बद्दी को मास रेपिड ट्रांस्पोर्ट सिस्टम से जोड़ने के लिए पत्र लिखा था।
सेंट्रल मिनिस्ट्री के पास चंडीगढ़ में मेट्रो चलाने का प्रोजेक्ट पहले से पड़ा था। अब मिनिस्ट्री ने सुझाव दिया है कि पूरे चंडीगढ़ रीजन के ट्रांस्पोर्ट नेटवर्क को जोड़ने के लिए एक कोम्प्रीहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) तैयार किया जाए और इसमें बद्दी को भी शामिल किया जाए। मिनिस्ट्री ने इस मसले पर चंडीगढ़ के प्रशासक रिटायर्ड जनरल एसएफ रोड्रिग्स की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी गठित करने का सुझाव दिया है।
इस हाई पावर कमेटी को गाइड करने के लिए एक इम्पावर्ड कमेटी बनेगी जिसमें पंजाब-हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी शामिल होंगे। यह कमेटी चंडीगढ़ काम्पलेक्स में मास रेपिड ट्रांस्पोर्ट सिस्टम के सभी पहलुओं पर विचार कर अपनी रिपोर्ट सेंट्रल मिनिस्ट्री को देगी। सीएमपी को मंजूरी मिलते ही चंडीगढ़ को बद्दी से सीधे जोड़ने का मसला हल हो जाएगा।
रेल सेवा से जोड़ने प्रस्ताव नहीं चढ़ा सिरे :
इससे पहने बद्दी को रेल के जरिये चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया था लेकिन अभी तक उस पर कोई काम शुरू नहीं हो पाया। बद्दी में कुछ वर्र्षो से बड़े उद्योग, डवल्पर्स और बिल्डर्स के पहुंचने के बाद इसे बेहतर ट्रांस्पोर्ट सिस्टम से जोड़ने की मांग की जा रही है।