Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

मेट्रो पहले ट्राई सिटी में

चंडीगढ़. चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण को हरियाणा सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी मुख्य सचिव प्रोमिला ईस्सर ने बुधवार को यहां राज्य सचिवालय में कहा, ट्राई सिटी में प्रस्तावित प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए बस सेवा को बेहतर बनाना होगा।

मेट्रो प्रोजेक्ट पर पिछले हफ्ते पंजाब व हरियाणा के मुख्य सचिवों और चंडीगढ़ के सलाहकार की बैठक हो चुकी है। इसमें फैसला लिया गया कि मेट्रो की स्थापना चरणबद्ध तरीके से की जाए। पहले चरण में तीनों प्रमुख शहरों को कवर किया जाएगा। दूसरे चरण में आसपास के क्षेत्रों में इसका विस्तार किया जाएगा।

प्रोमिला का सुझाव था कि चंडीगढ़ पेरीफेरी में भी दिल्ली की भांति रिंग-रोड बनाई जाए ताकि पंचकूला से मोहाली आने-जाने के लिए चंडीगढ़ की सड़कों का प्रयोग न करना पड़े। उधर, पंजाब के मुख्य सचिव आर.आई. सिंह का कहना है मेट्रो में पंजाब का हिस्सा शामिल करने के लिए सरकार ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। मोहाली, जीरकपुर, डेराबस्सी, बनूड़ और खरड़ को मेट्रो के जरिये चंडीगढ़ से जोड़ने की मांग की गई है। इस प्रोजेक्ट का फॉलोअप चंडीगढ़ से किया जा रहा है। जितना खर्च पंजाब के हिस्से आएगा, वह अदा किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: