|
News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. शिवसेना के नगर प्रमुख मणिशंकर शर्मा और उसके साथी को क्राइम ब्रांच ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले मंे गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने बिलासपुर रलवे स्टेशन के स्टैंड में रखी दो, रायगढ़ स्टेशन के स्टैंड मंे रखी एक और दोनों के घर से एक-एक कुल मिलाकर 5 मोटरसाइकिलें जब्त कर लीं। दोनांे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हटरी चौक, जूना बिलासपुर के पास रहने वाला मणिशंकर शर्मा शिवसेना में नगर प्रमुख के पद पर है। एडिशनल एसपी सिटी बीएन मीणा को मुखबिर से सूचना मिली कि वह चोरी की मोटरसाइकिल पर घूमता है। श्री मीणा ने एएसआई मुरलीधर जायसवाल, रमेश शर्मा, आरक्षक हेमंत सिंह, बलबीर, जितेश, विजय श्रीवास्तव, शोभित, मनीष, अशोक कश्यप, जय साहू की टीम बनाकर उस पर नजर रखने के लिए कहा।
इस बार में पतासाजी करने पर क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि वह बाइक चोरी के कई मामलों में लिप्त है। बुधवार को टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए निकली। वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सकरी गया हुआ था। वह बाइक पर एक अन्य युवक के साथ वापस लौट रहा था, तो ईदगाह चौक के पास क्राइम ब्रांच ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया।
पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जब उसे थाने ले जाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पचरीघाट, जूना बिलासपुर निवासी अपने एक मित्र संदीप शर्मा पिता बीएल शर्मा के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से पांच बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने संदीप को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है। दोनों के खिलाफ धारा 379 के तहत चोरी का जुर्म दर्ज किया गया है। कावासाकी बजाज बाक्सर क्रमांक सीजी 10, बी 3319 और एक बगैर नंबर की हीरो होंडा स्पलेंडर बिलासपुर रलवे स्टेशन से, एक बगैर नंबर की प्लेटिना बाइक रायगढ़ रलवे स्टेशन से, हीरो होंडा पैशन क्रमांक सीजी 10, बी 4203 मणीशंकर के घर से और एक हीरो होंडा सीडी 100 एसएस क्रमांक सीजी 10, बीसी 9246 संदीप के घर से बरामद की।
रैली के लिए बाइक चोरी
मोटर साइकिल चोरी करने के बाद मणीशंकर और संदीप उसे बेचते नहीं थे, बल्कि मौज-मस्ती के लिए रख लेते थे। दोनों ने एक-एक बाइक अपने घरों में रखी थी। अन्य स्थानों पर रखी मोटर साइकिलों का उपयोग वे रैली या पार्टी का कोई आयोजन होने पर लोगों को ले जाने के लिए करते थे।