|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh नकोदर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैएबा ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को मारने की धमकी दी है। जालंधर के कस्बा नकोदर के स्टेशन मास्टर को भेजे गए धमकी भरे पत्र में राज्य के विभिन्न शहरों के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और धार्मिक स्थल भी निशाने पर बताए गए हैं। लश्कर की तरफ से भेजे गई धमकी की पुष्टि जिले के एसएसपी अर्पित शुक्ला और नकोदर के डीएसपी कुलविंदर सिंह थियाड़ा ने भी की है।
लश्कर के एरिया कमांडर करीम अंसारी की तरफ से 21 जनवरी को नकोदर के स्टेशन मास्टर साधू राम तेजी को भेजे गए पत्र में दावा किया गया है कि लश्कर को पंजाब के आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा का समर्थन प्राप्त है।
यह हैं निशाने पर लश्कर-ए-तैएबा ने जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा, नवांशहर और नकोदर के रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड, देवी तालाब मंदिर, जालंधर, सिनेमा घर और पंजाब के दो अन्य प्रमुख धार्मिक स्थल निशाने पर बताए गए हैं। डीएसपी कुलविंदर सिंह थियाड़ा ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने की सूचना के बाद जालंधर से एंटी सेबोटाइज टीम ने रेलवे स्टेशन की चैकिंग भी की है। म ने रेलवे स्टेशन की चैकिंग भी की है। पुलिस पूरी तरह से सर्तक है।
-कुलविंदर सिंह थियाड़ा, डीएसपी नकोदर
धमकी पत्र मिलते ही पुलिस को सूचना दे दी थी। रेलवे के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कर दिया था। -साधू राम तेजी, रेलवे स्टेशन मास्टर नकोदर
धमकी भरे पत्र में जिन स्थानों का जिक्र किया गया है, वहां चौकसी बढ़ा दी गई है। —अर्पित शुक्ला, एसएसपी, जालंधर