|
वॉशिंगटन
बुढ़ापे में शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए इटली के शोधकर्ताओं ने नया फॉमरूला निकाला है। उनका कहना है कि यदि 65 की उम्र के बाद विटामिन ई की खुराक नियमित रूप से ली जाए तो शारीरिक शक्ति को बनाए रखने में काफी हद तक सहायता मिलती है।
जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में प्रकाशित एक शोध में अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी में शोधकर्ता बेनेडेटा बर्ताली ने कहा है कि विटामिन ई अपनी एंटीऑक्सीडेंट क्षमता के कारण उम्र के साथ ऊतकों को नष्ट होने से बचाता है।
बर्ताली ने 65 वर्ष से अधिक आयु के 698 लोगों के खून में विटामिन के स्तरों के अध्ययन के बाद यह जानकारी दी है।