Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanKota Kota

चौराहे सजेंगे,गूंजेंगी स्वर लहरियां

कोटा. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांय 7 बजे प्रमुख चौराहों व ऐतिहासिक दरवाजों पर नगर निगम की और से आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जाएगी। चौराहों पर बैंडवादन के कार्यक्रम भी किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में जिला जल एवं स्वच्छता समिति, परिवार कल्याण, समाज कल्याण, सर्वशिक्षा अभियान विभागों के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को एडीएम दीपक नंदी व प्रतिभासिंह की उपस्थिति में तैयारियों की समीक्षा बैठक में लिया गया।

आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को सांय 7 बजे मल्टीपरपज स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ साथ छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले राजस्थानी, बंगाली व पंजाबी कार्यक्रम समारोह के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र होंगे। इस कार्यक्रम के लिए 12 स्कूलों का चयन किया गया है।

अंतिम पूर्वाभ्यास आज

गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को प्रात: 9 बजे महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम पर किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: