मेलबोर्न:
आईसीसी की क्रिकेट कमेटी प्रमुख सुनील गावस्कर को आईसीसी मैच रैफरी माइक प्रॉक्टर की आलोचना खासी महंगी पड़ रही है। आईसीसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। गावस्कर ने हरभजन पर तीन टेस्ट मैचाें का बैन लगाने के प्रॉक्टर के निर्णय की कड़ी आलोचना की थी।
ऑस्ट्रेलिया मीडिया के अनुसार मार्च में आईसीसी की कार्यसमिति की होने वाली बैठक में गावस्कर की इस आलोचना पर चर्चा होगी।
गावस्कर ने अपने कॉलम में प्रॉक्टर की आलोचना करते हुए लिखा था कि उन्होंने सिर्फ गोरों की ही बात पर भरोसा किया। भारतीय की बात पर कान नहीं दिया।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मैल्कम स्पीड और क्रिकेट मैनेजर डेव रिचर्डसन उनसे पहले ही इस बारे में बात कर चुके हैं।
अखबार के अनुसार यह आईसीसी के लिए एक अहम मसला होगा। क्योंकि उसकी ही कमेटी का प्रमुख क्रिकेट को दो भागों में बाटने का आरोप लगा रहा है।