bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

सबसे छोटी ड्रिलिंग मशीन का दावा

जोधपुर.drillmachine जोधपुर के जगदीश लोहार ने दुनिया की सबसे छोटी ड्रिलिंग मशीन बनाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड के लिए दावा किया है। जगदीश पूर्व में दुनिया की सबसे छोटी टार्च बनाकर लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस में नाम दर्ज करा चुके हैं। केवल 5.7 ग्राम वाली यह ड्रिलिंग मशीन बिजली से ऑपरेट होती है और करंट का झटका न लगे इसके लिए इसमें स्पेशल एडॉप्टर लगा है।

.063 आयतन की इस ड्रिलिंग मशीन की लंबाई .780 इंच, ऊंचाई .98 इंच और मोटाई .275 इंच है। मशीन .012 इंच व्यास का छेद कर सकती है। विकलांग जगदीश को अपनी इस कल्पना को पूरा करने में 10 महीने लगे। शुरुआत के दो महीने मशीन कैसे बने और उसका डिजाइन कैसा हो, इसमें लग गए।

एक बार डिजाइन फाइनल होने के बाद अगले आठ महीने मशीन का पूर्ण रूप देने में लगे। मशीन की विशेषता यह है कि इसमें स्प्रिंग स्विच मशीन है, जो पूरी तरह से खुल सकता है। इसकी बीट भी बदली जा सकती है। लगभग साढ़े 12 सौ रुपए लागत में बनी है।

मशीन बनाने का उद्देश्य

जगदीश इलेक्ट्रानिक्स में डिप्लोमा करने के साथ ही केंद्रीय विद्यालय नं-1 में बच्चों को पढ़ाते हैं। सबसे छोटी मशीन बनाने के बारे में जगदीश बताते हैं कि इसका उद्देश्य सिर्फ गिनिज बुक में नाम दर्ज कराना नहीं बल्कि शारीरिक रूप से अपाहिज लोगों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किया है। ज्यादातर डिसेबल लोग अपने आप को कुछ करने के लायक नहीं समझते। मैं खुाद डिसेबल हूं और मुझे बहुत खुशी होगी जो डिसेबल लोगों के लिए कुछ कर सकूं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: