इंदौर. खजराना गणोश मंदिर में 25 जनवरी से तिल चतुर्थी मेला लगेगा। भगवान गणोशजी को मोतियों की माला पहनाई जाएगी। फूल बंगला सजेगा। आकर्षक श्रंगार भी किया जाएगा। मेला अवधि के दौरान मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं हो सकेगा। बाहर से ही भगवान के दर्शन होंगे।
मंदिर के प्रशासक गौतमसिंह के अनुसार मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। खजराना गणोश मंदिर के पुजारी पं. भालचंद्र भट्ट और पं. अशोक भट्ट ने बताया मंदिर में देर रात तक श्रंगार की तैयारियां चलती रहीं। श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल के महोत्सव संयोजक अरविंद बागड़ी व घनश्याम पाटीदार ने बताया 25 जनवरी को कलेक्टर विवेक अग्रवाल तथा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में सुबह 9.30 बजे ध्वजा पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।
बाद में भगवान गणोश को मोतियों की माला चढ़ाई जाएगी। मंदिर में फूल बंगला सजेगा जिसके श्रद्धालुओं को दर्शन होंगे। रात को गोपाल मिश्रा की भजन संध्या होगी। 26 जनवरी को रात 8 बजे सिद्धि विनायक फाउंडेशन की ओर से भजन संध्या होगी। 27 दिसंबर को दोपहर 4 बजे से ओम पहलवान के मार्गदर्शन में पहलवानों की कुश्ती होगी। 28 दिसंबर को रात 8 बजे से मालवा का प्रसिद्ध माच होगा।
51 हजार मोदक का भोग
सिद्धि विनायक फाउंडेशन के संयोजक जयेश पाटीदार ने बताया मेले के पहले दिन खजराना गणोश को 51 हजार मोदक का भोग लगाया जाएगा। फाउंडेशन द्वारा 26 जनवरी को भजन संध्या भी करवाई जाएगी।