bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

15 मिनट में 1.40 लाख गायब

इंदौर. गुरुवार सुबह चोइथराम रोड स्थित एक मैरिज गार्डन की पार्किग में खड़ी स्कूटी की डिक्की से अज्ञात बदमाश 1.40 लाख रुपए चुरा ले गए। राजेंद्रनगर पुलिस के अनुसार घटना सुबह 11.45 से 12 बजे के बीच रिद्म गार्डन के बाहर हुई। सीएसपी गिरीश सूबेदार ने बताया राजेंद्र जैन निवासी ब्यावरा गुरुवार को परिचित की शादी में शरीक होने रिद्म गार्डन आए थे।

इंदौर में आरएनटी मार्ग स्थित एक मकान में रह रही उनकी बेटी उनकी प्रियंका जो बी.काम कर रही है, से उन्होंने गुरुवार सुबह 1 लाख 40 हजार रुपए तथा कपड़े लाने का कहा। प्रियंका रुपए लेकर स्कूटी एमपी-13 एफबी-2071 से गार्डन पहुंची और गाड़ी पार्क कर पिता से मिलने चली गई। जब वह रुपए लेने के लिए वापस आई तो गाड़ी की डिक्की खुली मिली जिसमें रुपए से भरा बैग गायब था।

बैग में क्रेडिट, डेबिट कार्ड के साथ अन्य जरूरी कागजात भी रखे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया वहीं पार्किग में निर्मल सेठी निवासी जैन कॉलोनी की बाइक एमपी-09 जेवी-1404 की डिक्की भी खुली मिली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया मामला संदेहास्पद है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: