bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

कारपेंटर ने बाइक के लिए मारा था वृद्धा को

इंदौर. मयूर हॉस्पिटल के सामने स्कीम नं. 94 निवासी रिटायर्ड वार्डन की 19 जनवरी को हुई हत्या में पुलिस ने कारपेंटर को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया। बाइक खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत के चलते उसने वृद्धा को गला घोंटकर मार डाला।

आरोपी सुमन पिता वीरसिंह राजपूत (22) निवासी मूसाखेड़ी है। स्कीम नं. 94 निवासी सेवानिवृत्त होस्टल वार्डन हेमलता पति चंदलाल हेमवानी (65) की शनिवार की उन्हीं के घर में हत्या कर दी गई थी। उनकी बेटी नंदा चोइथराम हॉस्पिटल में सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर हैं।

घटना के दिन वे हॉस्पिटल र्गइ थीं। शाम को लौटीं तो बाथरूम में मां की लाश मिली। जांच में पता चला था वृद्धा की हत्या गला घोंटने से हुई थी। सोने के कंगन गायब होने तथा अलमारियां खुली मिलने से हत्या लूट के उद्देश्य से करने की पुष्टि की गई थी। इसी आधार पर पुलिस हत्यार तक पहुंची।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: