bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

कलेक्टर के हाथों होगा ध्वजारोहण

शिवपुरी. जिले में गणतंत्र दिवस समारोह परंपरागत तरीके से हषरेल्लास में मनाया जाएगा। स्थानीय पोलोग्राउण्ड में जिले का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले की कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख ध्वजारोहण करेंगी। इस आशय के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।

समारोह के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली र्गइ हैं। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की आज रिहर्सल की गई। पोलो ग्राउण्ड में होने वाले मुख्यसमारोह की शुरुआत मुख्यअतिथि कलेक्टर केरेलिन खोंग्वार सुबह नौ बजे राष्ट्रीयध्वज फहरा कर करेंगी। उसके बाद मंच से उनके द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।

तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल से हर्ष फायर किया जाएगा। इसके पांच मिनट बाद मार्चपास्ट होगा और करीब पंद्रह मिनट पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अन्य विशेष लोगों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान की इस परंपरा के बाद विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों द्वारा व्यायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

साथ ही सरकारी विभागों,नगरपालिका द्वारा बनरइ र्गइ झांकियों का प्रदर्शन यहां किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के बाद 10.25 बजे खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समाजसेवा और अन्य गतिविधियों में अव्वल आने वाले बच्चों, बड़ों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन 10.35 बजे राष्ट्रगान के साथ होगा। इस कार्यक्रम को हषरेल्लास पूर्वक और यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां प्रशासन और पुलिस द्वारा पूर्ण कर ली र्गइ हैं।

अतिथियों के बैठने और दर्शकों को नियंत्रित करने के लिए मैदान में बेरीकेड्स लगाए गए हैं। इसके अलावा व्यवस्थाओं को बखूबी पोलो ग्राउण्ड पर अंजाम दिया गया है। गणतंत्र दिवस पर सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्राचार्यो को गणतंत्र दिवस की सुबह छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी निकालने के निर्देश दिए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: