News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. मामले की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ सीपत पुलिस ने चार सौ बीसी का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीपत पुलिस के मुताबिक ग्राम हिंडाडीह स्थित हिंद कोलवाशरी में अरुण पाण्डेय व सूरज जायसवाल कंप्यूटर आपरटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी डयूटी कोलवाशरी के गेट पर थी। वे वहां आने वाले कोयले का हिसाब रखते थे।
उनके रिकार्ड में पिछले दो माह के दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 11, एबी 0162 व ट्रक क्रमांक सीजी 11, एबी 0354 से 50 ट्रक कोयला कोलवाशरी में लाना दर्ज है, लेकिन इन ट्रकों से एक बार भी यहां कोयला नहीं पहुंचा। यहां की बजाय इन ट्रकों से कोयला हर्िी थाना क्षेत्र के खरकेना स्थित अनिल सिंह के कोल डिपो में पहुंचाया जाता था। इस कोयले की कीमत लगभग 12 लाख रुपए बताई गई है।
कुछ समय पहले संस्था के अधिकारियों को इन दोनों की करतूत पर शक हुआ। इसके बाद रिकार्ड की जांच की गई। जांच मंे पता चला कि ये दोनों यहां के रिकार्ड में दर्ज कर कोयले का पेमेंट कोलवाशरी से कराते थे, जबकि कोल डिपो संचालक से रुपए लेकर कोयला वहां गिरवा देते थे। अधिकारियों ने कोल डिपो के कागजात की भी जांच की। वहां के रिकार्ड में भी इन्हीं ट्रकों से उसी दिन उसी समय पर कोयला पहुंचाना दर्ज था। इस पर अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ धारा 420, 407 के तहत अपराध दर्ज कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।