bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

व्यवसायी पर हमला कर कार व नगदी लूटी

बिलासपुर. रतनपुर में गिरिजाबंध गेट के पास बुधवार की शाम कुछ युवकों ने एक कार चालक से लिफ्ट मांगी। कुछ दूर जाने के बाद उन्होंने कार चालक से कार, उसका मोबाइल और नगदी रुपए लूट लिए और उसे छोड़कर चंपत हो गए।

रतनपुर पुलिस के मुताबिक शिव मंदिर के पास विद्यानगर निवासी व्यवसायी देवाशीष चटर्जी बुधवार की दोपहर अपनी इंडिका कार क्रमांक सीजी 05, 5405 से कोरबा निवासी अपनी दादी से मिलने आया था। शाम लगभग 5 बजे वह कार से कटघोरा-पाली होते हुए बिलासपुर लौट रहा था। शाम लगभग 7.30 बजे वह गिरिजाबंध गेट के पास ही था कि सड़क किनारे खड़े 3 युवकों ने उन्हें रोका व बीमार परिजन से मिलने के लिए बिलासपुर जाते समय रास्ते में ही वाहन खराब होने का हवाला देते हुए लिफ्ट मांगी। कार चला रहे श्री चटर्जी ने उन्हें बैठा लिया।

वे कुछ दूर ही गए थे कि युवकों ने पत्थरों से श्री चटर्जी पर हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया व चालक की सीट से उठा कर पीछे बैठा दिया। इसके बाद युवकों ने कार वापस पाली की ओर मोड़ दी। पाली थाना अंतर्गत बानबांधा जंगल के पास पहुंचते ही आरोपियों ने बेहोश श्री चटर्जी को कार से नीचे उतारा व उनकी जेब से नगदी 350 रुपए व नोकिया मोबाइल लूटकर कार समेत भाग निकले।

उनका मोबाइल नंबर 98279-63512 था। होश आने के बाद श्री चटर्जी ने पाली थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 394, 34 का मामला दर्ज कर लिया। पाली पुलिस ने घटना की सूचना रतनपुर पुलिस व कंट्रोल रूम को दी। रतनपुर पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: