bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

जब्त होंगी बीए प्रथम वर्ष की भूगोल की पुस्तकें

बिलासपुर. b बीए प्रथम वर्ष में भूगोल की किताब में गोंड़ समाज के लिए कुछ आपत्तिजनक तथ्यों का प्रकाशन किया गया है। बाजार में ऐसी जितनी भी किताबें हैं, उन्हें जब्त करने का आदेश कलेक्टर को उच्च शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है।

बीए प्रथम वर्ष में चल रही किताब यूनिफाइड भूगोल में गोंड़ समाज के लिए कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। यह मामला तूल पकड़ चुका है। इसको लेकर इस समाज के लोगों ने रायपुर कलेक्टोरेट में जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। अब इस मामले को राज्य शासन ने भी गंभीरता से लिया है। उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव अनुराग लाल ने कलेक्टर सुबोध सिंह को फेक्स के जरिए आदेश दिया है।

शाम को कलेक्टोरेट पहुंचे आदेश के मुताबिक डा. चतुभरुज मामोरिया व डा. बीएल शर्मा द्वारा लिखी गई किताब यूनिफाइड भूगोल 2007 में गोड़ जनजाति के संबध में आपत्तिजनक शब्द प्रयोग कर वक्तव्य लिया गया है। यह किताब न तो शिक्षा विभाग द्वारा अनुशंसित है और न ही प्रकाशित है। किताब का प्रकाशन साहित्य भवन पब्लिकेशन आगरा द्वारा किया गया है और इनके द्वारा ही बाजार में उपलब्ध कराई गई है।

31 दिसंबर, 2007 को उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर संस्करण 2007 के पृष्ठ क्रमांक 123 की पंक्ति 7, 8, 9, 11, 12 व पृष्ठ 127 की पंक्ति 7, 12, 19 व 25 को न पढ़ाने व प्रकाशक द्वारा बाजार में उपलब्ध किताबों को वापस लेने कहा गया था। अभी तक इस मामले में अपेक्षा के अनुसार कार्रवाई न होने के कारण अब इस मामले में सीधे कलेक्टर को कार्रवाई करने के आदेश उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं। इस संदर्भ में जारी हुए आदेश कलेक्टर सुबोध सिंह तक पहुंच चुका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: