bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

कोटा में कचरे से बनेगी खाद

कोटा. नगर निगम शहर से निकलने वाले कचरे से कम्पोस्ट खाद तैयार करने के लिए प्लांट लगा रहा है। इस पर लगभग दो करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसकी स्वीकृति गुरुवार को जयपुर में स्वायत्तशासन सचिव मंजीत सिंह ने निगम सीईओ एल.एन.मीणा व महापौर को दी। इस अवसर पर प्लांट लगाने वाली मुंबई की संस्था मैसर्स हाइड्रो एयर के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

प्लांट के लिए दो करोड़ रुपए की राशि 12 वें वित्त आयोग से मिलने वाली राशि में से दी जाएगी। बैठक में भाग लेकर लौटे सीईओ मीणा ने बताया कि प्लांट में किस प्रकार कचरे से खाद बनाई जाती है। कंपनी की ओर से कोटा में इसका डेमो होगा। यह प्लांट टेंचिंग ग्राउंड पर लगेगी, इसकी चार यूनिट स्थापित होगी।

इस प्लांट के लगने से शहर से निकलने वाले कचरे का उपयोग हो सकेगा। प्लांट का निर्माण आवास विकास संस्थान के माध्यम से करवाया जाएगा। इसका संचालन बीओटी के आधार पर एसपीएमएल संस्था द्वारा किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: