bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

बस टर्मिनल का कार्य शुरू

कोटा. लंबे अरसे से प्रस्तावित उद्योग मार्ग पर एक निजी कंपनी ने बस टर्मिनल का विधिवतरूप से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। कंपनी के सीईओ अरूण सहाय एवं सीनियर मैनेजर ने बुधवार को निर्माण स्थल पर विधिविधान से पूजा कराई। इसके बाद गुरुवार से निर्माण स्थल पर निर्माण कार्य शुरू किया गया। मशीन से समतलीकरण का कार्य किया गया।

लगभग एक दर्जन मजदूरों ने झाड़ एवं झाड़ियों की कटाई तथा साफ-सफाई की। कुछ मजदूर खुदाई के कार्य में लगे हुए थे। एक पखवाड़े में निर्माण कार्य गति पकड़ लेगा। अगले सप्ताह तक नगर विकास न्यास में नक्शा स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। यूआईटी ने कार्य शुरू करने की मंजूरी दे दी है, वहीं रोडवेज प्रशासन का कहना है कि कंपनी ने नक्शा प्रस्तुत किया था, जिसका परीक्षण कर लिया गया।

कुछ कमियां पूरी करने के बाद अगले सप्ताह तक यूआईटी में पेश कर दिया जाएगा। कंपनी को फिलहाल निर्माण स्थल पर जगह समतल करने, खुदाई कार्य कर बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य की मंजूरी दे दी गई है। एक वर्ष में बस अड्डा बनने की संभावना है। ज्ञात रहे कि नए बस टर्मिनल निर्माण का कार्य बीओटी (बिल्ड ऑपरेट एंड ट्रांसफर) के आधार पर जून में मै. आहलुवालिया कान्ट्रेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड, नई दिल्ली को दिया गया था।

कागजी औपचारिकताओं की पूर्ति में डेढ़ माह का समय लगा। इसके बाद कंपनी और राजस्थान राज्य परिवहन निगम के बीच एग्रीमेंट हुआ। एग्रीमेंट में फर्म को 18 महीने में बस टर्मिनल एवं कामर्शियल काम्पलैक्स का कार्य पूरा करना था।

निर्माण स्थल पर जगह समतलीकरण एवं खुदाई कार्य आज से शुरू कर दिया गया है। कार्य शुरू करने की मंजूरी यूआईटी ने दे दी है। अगले सप्ताह तक यूआईटी में नक्शे स्वीकृति के लिए प्रस्तुत कर दिए जाएंगे। नक्शे पास होने के बाद एक साल में बस स्टैण्ड एवं डिपो वर्कशाप जनवरी 09 तक बनकर तैयार हो जाएगा। कामर्शियल कॉम्पलैक्स जुलाई 09 तक तैयार होगा।
—विनोद अरोड़ा, प्रबंधक, मै. आहलुवालिया कान्ट्रेक्ट्स (इंडिया)

कंपनी ने रोडवेज को नक्शा प्रस्तुत किया था। इसका एक्जामिन करने के बाद कुछ कमियों को पूरा करने को कहा गया है। नक्शा आते ही अगले सप्ताह तक यूआईटी में भेज दिया जाएगा। कंपनी ने बस स्टैण्ड पर बाउंड्रीवाल का कार्य शुरू कर दिया है।
—एसके मंगल, एसई, रोडवेज (मुख्यालय जयपुर)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: