bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

रोडवेज से बर्खास्त है बलविंद्र

यमुनानगर संत निश्चल सिंह स्कूल प्रबंधन द्वारा रखा गया बस चालक बलविंद्र एक राहगीर को कुचलने के मामले में रोडवेज से बर्खास्त है। मंगलवार को जब खुशी कुचली गई तब यही बलविंद्र बस चला रहा था। वर्ष १९९८ में राजपुरा के समीप यमुनानगर डिपो की बस से उसने एक साइकिल सवार को मार दिया था।

बलविंद्र सिंह को दोषी मानते हुए उसकी सेवाएं रोडवेज से समाप्त कर दी गई थीं। बाद में बलविंद्र सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद जांच में भी बलविंद्र सिंह को ही दोषी पाया गया, जिसके बाद अक्टूबर २क्क्७ में बलविंद्र सिंह को रोडवेज से पुन: बर्खास्त कर दिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: