भोपाल. लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में 24 फरवरी को भागवत सेवा जन समिति द्वारा 51 गरीब कन्याओं के नि:शुल्क विवाह कराए जाएंगे। इसके लिए पंजीयन शुरू कर दिए गए हैं। यह जानकारी गुरुवार को संवाददाताओं को समिति के अध्यक्ष महंत चंद्रमादास त्यागी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस विवाह समारोह में ऐसे जोड़े शामिल किए जाएंगे, जिनके माता-पिता या अभिभावक विवाह का खर्च उछाने में सक्षम नहीं हैं। इसमें सभी जाति वर्ग के जोड़े शामिल हो सकते हैं। महंत श्री त्यागी ने बताया कि उक्त विवाहों का खर्च समिति उठाएगी। नव विवाहित जोड़ों को समिति गृहस्थी का जरूरी सामान देगी। पंजीयन 31 जनवरी तक किए जाने हैं।
इस कार्य के लिए समिति के रवि गगरानी, दीपक लालचंदानी, सत्यनारायण अग्रवाल, चेतनगिरी गोस्वामी, केप्टन वीके मिश्रा, मुकेश शास्त्री, श्याम माहेश्वरी, ब्रज राजेश्वर शर्मा, विशाल अग्रवाल व अक्षत शर्मा से संपर्क किया जा सकता है।