bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

भोपाल में टूटा रिकॉर्ड

भोपाल. प्रदेश में लगातार चौथे दिन ठंड के तेवर तीखे है। भोपाल में कड़ाके की सर्दी ने जहां पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, वहीं इंदौर में दो लोगों की ठिठुरन से मौत हो गई। सर्दी ने अब फसलों पर भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। विभिन्न जिलों के किसानों ने फसलों पर पड़ रहे पाले के कारण व्यापक पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई है।

बुंदेलखंड जिले के नौगांव कस्बे में सबसे कम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल भोपाल में ठंड ने पिछले पांच वर्षे का रिकार्ड तोड़ दिया है। शहर में बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे कम तापमान वर्ष-2003 में सात जनवरी को 5.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

बाकी वर्षे में तापमान छह डिग्री से नीचे नहीं पहुंचा। इस साल की बात करें तो इससे कम तापमान एक दिन पहले 6.8 डिग्री दर्ज हुआ था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री दर्ज हुआ था। इंदौर में अहिल्याश्रम के सामने बुधवार रात एक अज्ञात वृद्ध महिला और यशवंत सागर के पास राजस्थान निवासी भूरालाल की लाश मिली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: