bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

दाढो सुठो कयो

उदयपुर. रास्ते पर पड़े मिले हजारों रुपए हकदार तक पहुंचाने में दो सिंधी युवा भाइयों की तत्परता व परिजनों द्वारा प्रेरित करने से समूचा सिंधी समाज अभिभूत है। गुरुवार शाम को व्यवसायी मुकेश खिलवानी ने 44 हजार रुपए मालिक विजय पंजाबी को दैनिक भास्कर कार्यालय में लौटाए।

समाज के गणमान्य व वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी में जब मुकेश ने रुपए विजय को थमाए तो सबकी जबान पर यही शब्द था-‘दाढो सुठो कयो’ (बहुत अच्छा किया) हिक सिंधी भाऊ जा गुम थियल 44 हजार अजु सरई मुकेश खे मिलिया। जाहिजे लाइ भास्कर खे कोटि-कोटि धन्यवाद। ईमानदारीअ में भी हिक नंबर भास्कर’।

विश्वास करना मुश्किल है: पंजाबी

सवीना मंडी में ही सब्जियों के थोक कारोबारी विजय पंजाबी ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनके स्टाफ ने रुपए से भरा बैग गुम होने की खबर दी। रात को पांच-छह जने सवीना मंडी परिसर में बैग खोजने भी गए। फिर यह सोचकर तसल्ली की कि कोई भला आदमी होगा तो बैग मिल जाएगा अन्यथा जो भगवान को मंजूर वही होगा। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी, लेकिन रुपए गुमने से सभी दुखी हो गए थे।

सुबह समाचार पढ़ने के बाद दिल का बोझ हल्का हो गया। विजय ने बताया कि एकबारगी यकीन करना मुश्किल था कि वाकई पैसे मिल गए, क्योंकि आज के जमाने में कोई एक रुपया भी वापस नहीं लौटाता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: