bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

तीन सालों की सबसे सर्द रात

उदयपुर. संभाग में भी सर्दी के तेवर तीखे रहे। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ में बुधवार-गुरुवार की रात तीन सालों की सबसे सर्द रात बीती। उदयपुर के डबोक क्षेत्र में रात का पारा 3 डिग्री था जबकि सीटीएई कॉलेज में -0.4 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले यहां पांच साल पूर्व पारे ने जमाव बिन्दु को छुआ था। उदयपुर में बुधवार-गुरुवार की रात को पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

गुरुवार को दिन में भी सर्दी का असर कम नहीं हुआ। हालांकि पारा 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन ठिठुरन और कंपकंपी कम नहीं हुई। लोगों को धूप से हटना नागवार गुजरा और सर्दी का असर दिनभर कायम रहा। स्कूलों में उपस्थिति भी प्रभावित हुई। कार्यालयों में जाड़े से बचने के लिए कर्मचारियों को बाहर धूप में टेबल-कुर्सी डालकर काम करते देखा गया।

चित्तौड़गढ़ में शीतलहर कहर समान प्रतीत हो रही है। गुरुवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 2.2 व 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले के बेगूं, भैंसरोडगढ़, कपासन, चित्तौडगढ़, निंबाहेड़ा क्षेत्रों में कई जगह पाले की वजह से फसलों में दस से पन्द्रह फीसदी नुकसान की आशंका जताई गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: